बेतिया/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
बेतिया में दिहाड़ी मजदूर का अपहरण कर जबरन जमीन लिखवाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी । बेतिया में हुए अपहरण कांड के मुख्य आरोपी पावर हाउस चौक निवासी रवि कुमार उर्फ पिन्नु समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैयार की गयी है।एसडीपीओ विवेक दीप इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।बेतिया के पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने विशेष टीम का गठन किया है। आरोपी पिन्नु के संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है।बिहार की मंत्री रेणु देवी का कहना है कि उसे भाई से कोई लेना-देना नहीं है।

मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने पिस्तौल दिखाकर व्यापारी को अगवा किया ।और जबरन जमीन की रजिस्ट्री वाले कागजात पर अंगूठा लगाव लिया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया। इसके बाद बेतिया पुलिस ने पिन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।अब गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



