बिहार के भागलपुर में गैंगरेप , प्रेमी के सामने गैंगरेप
भागलपुर/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
प्रेमी के साथ पहाड़ पर घूमने गई युवती के साथ तीन लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी युगल रविवार की देर शाम पहाड़ी पर घूमने गए थे। इसी दौरान तीन लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद तीनों ने लड़के को बांध दिया और उसके सामने ही युवती से बारी-बारी रेप किया। तीनों बदमाशों ने दोनों का मोबाइल छीन लिया और पैसे लूटने के बाद वहां से फरार हो गए।घटना शाहकुंड स्थित एक पहाड़ी की है।पीड़ित लड़की नाथनगर की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कसवा खेरही के रहने वाले तीनों लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।



