प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड सात स्थित भागीरथपुर गांव में 37 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई है। जिसके शव को कल्याणपुर पुलिस ने अंत परीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया ।जिसकी पहचान भागीरथपुर गांव निवासी राजेश कुमार साहनी की 37 वर्षीय पत्नी मीना देवी के रूप में हुई । मामले में ग्रामीणों का बताना है, कि घटना की सूचना के बाद जिस समय पुलिस पहुंची, तब तक शब को अंत्येष्टि के लिए लोग नदी किनारे ले जा रहे थे!थाना की ओर से एसआई संतोष कुमार मौके पर पहुंचकर शब को कब्जे में ले लिया । मामले में लोगों का बताना है, कि मृतिका पर समूह लोन का भार लगातार बढ़ता जा रहा था। जिसको चुकाने में असमर्थता बढ़ती जा रही थी। जबकि उसका पति जो कमाता वह खुद नशा पान पर खर्च कर लेता था ।जिसके कारण महिला लगातार तनाव में चल रही थी!लोगो की माने तो तनाव के कारण ही मंगलवार की रात अपने घर की बनेरी से झूल गई! जिसके बाद जुटे आसपड़ोस के लोगो ने घटना की जानकारी कल्याणपुर पुलिस को दी!मामले में लोग घटना को आत्महत्या से जोड़ कर ही देख रहे हैं! मामले में कल्याणपुर पुलिस भी प्रारंभिक जांच में इस बात से सहमत दिख रही है!वैसे मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है, कि मामले में तहकीकात शुरू कर दी गई है !वह उसके मायके वाले से संपर्क किया जा रहा है ।जिसके आधार पर अग्रतर कार्रवाई की बात कही!



