प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर स्थित कुशवाहा चौक पर टायर ट्यूब की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने तीन लाख से अधिक मूल्य के समान गायब कर दिया है! दुकानदार का बताना है,कि प्रत्येक दिन की भांति दुकान बंद करके मंगलवार की रात्रि घर चला गया। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो पूरा दुकान का सामान गायब था ।जिसके बाद चोरी की सूचना कल्याणपुर पुलिस को दिया!सूचना पर पुलिस ने आकर दुकान का जायजा लिया । मामले में दुकानदार मो.नसीम का बताना है ,कि प्रत्येक दिन की भांति वह रात मंगलवार की रात्रि दुकान बंद कर घर चला गया!सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए।वह पूरे दुकान की तहकीकात की तो 3 लाख से अधिक मूल्य के टायर ट्यूब दोनों गायब पाया। वही दराज में में लगभग दो हजार नगद गायब होने की भी बात का बताई! मामले में दुकानदार ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है!इस मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है ,कि सूचना के आधार पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है!तहकीकात के बाद आग्रेतर कार्रवाई की बात कही ।



