प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत के सिमरिया गांव वार्ड 7 में विद्युत करंट लगने से अनिल कुमार चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार चौधरी की मौत मंगलवार की रात हो गई। मृतक अपने खेत में पटवन कराने गया था । इसी क्रम में अपने खेत के बगल में सब्जी की रखवाली को लेकर सब्जी खेत वाले गांव के ही स्वर्गीय नंदू साह के पुत्र अशरफी साह सब्जी की रखवाली को लेकर सब्जी की खेत तक चारों ओर विद्युत करंट लगायें हुए था। जबकि अमृत एक अशर्फी साह को मना किए हुए था कि मंगलवार की शाम हम सब्जी पटाने जाएंगे करंट मत लगाइएगा। इसी बीच अंजान में पटवन के समय विद्युत तार में सट गया । मौत हो गई। बुधवार की सवेरे लोगों ने शब को देखा। शोर मची, पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस गांव में आकर शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम करा कर सबको पुलिस ने परिजनों के हवाले किया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक को दो बच्चे थे। पत्नी सहित परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल। पूरे गांव में मातम परस गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर अग्रतर कारवाई जारी।



