प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार जख्मी का इलाज सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में कराई गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जख्मी की पहचान लदौरा गांव के विजय कुमार की 25 वर्षीय पत्नी बबीता कुमारी, नन्हकी की पत्नी 38 वर्षीय संगीता देवी व धर्मेंद्र साहनी की 18 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई। डढ़िया गांव के सुशील कुमार राय की पत्नी 42 वर्षीय नीतू देवी का इलाज कराया गया है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दी।



