करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में मंगलवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि में निर्मित अवैध मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई।इस संबंध में अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि त्रिलोकपुर गांव के मुख्य सड़क में आधा दर्जन लोगों द्वारा अवैध दखल कर पक्का मकान का निर्माण किया था । जिससे आवागमन बाधित होने के साथ किसानों के कृषि उपकरण और उत्पादित अनाजों की ढुलाई में काफी परेशानी होती थी । इस मामले में उसी गांव के चंद्रधन तांतो द्वारा उच्च न्यायालय में दायर याचिका के आलोक में न्यायालय द्वारा अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया। जिसके आलोक में कलेक्टर पासवान, दरोगा पासवान और संजय पासवान न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सके । जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई ।वहीं दूसरी ओर पीड़ितों ने बताया कि भूमिहीन होने की वजह से मेहनत मजदूरी कर मकान का निर्माण किया था । गृह वास भूमि उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार करते रहे लेकिन उन्हें भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं गरीबी की वजह से न्यायालय में अपना पक्ष नहीं रख सके । उन्होंने बताया कि गृह वास भूमि उपलब्ध कराने के बाद यह कार्रवाई



