वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशी
कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर नगर पंचायत के विभिन्न पदों के लिए आगामी 28 जून को वोट डाले जायेंगे.चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर पंचायत में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।इसकी जानकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने दी.उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार नगर पंचायत में मतदान की तिथि 28 जून निर्धारित की गयी है.इसके लिए 28 मई से 5 जून तक अनुमंडल कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र दाखिल किए जायेंगे।वहीं,6 से 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच,10 से 12 जून तक अभ्यर्थिता वापसी और 13 जून को नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन और प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा.इसके बाद 28 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान और 30 जून को मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा।बीडीओ ने बताया कि चुनाव के दौरान निर्देश दिया गया है कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों के एकल पदों पर आरक्षण प्रणाली लागू होगा।वार्ड की आरक्षित पदों पर कोटि के सदस्यों के निर्वाचन में शामिल नहीं होने की स्थिति में वह पद रिक्त रहेगा।निर्वाचन आयोग(नगरपालिका आम) ने आदेश की प्रति जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भेजी दी है।सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही प्रत्याशियों के हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
वोटरों को गोलबंद करने में जुटे प्रत्याशी:
राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार की देर शाम नगर पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है.इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है।इधर चुनावी बिगुल बजते ही नगर में प्रत्याशियों की चहलकदमी तेज़ हो गयी है।प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गये हैं.बताया जाता है कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है.बता दें कि नगर पंचायत में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित कुल 16 वार्ड में पार्षद समेत कुल 18 पदों पर चुनाव होने हैं।



