प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के गोपालपुर गांव के समीप बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया युवक की पहचान गोपालपुर गांव के 40 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।



