चेनारी/रोहतास/बिहार
चेनारी थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक व्यक्ति को पेवन्दी मोड़ के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने पिट पिट लहूलुहान कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है दोनों पक्ष के लोग अपने मामले को लेकर जनता दरबार में अचंलाधिकारी के पास आये थे। घर जाते समय 6-7 की संख्या आये लोगों मार मार कर घायल कर दिया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में चल रहा है घायल व्यक्ति द्वारा लिखित आवेदन स्थानीय थाने में दिया गया है।
आपको बता दे कि चेनारी अचंलाधिकारी पूजा शर्मा द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामले का सही ढंग से निष्पादन नहीं करने के कारण मारपीट की घटना में काफी इजाफा हुआ है



