चेनारी/रोहतास/बिहार
चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत केनारकला गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है मृतिका पूजा कुमारी ,उम्र 21 वर्ष, पति- विकास कुमार सिंह, पिता- अक्षयवर सिंह, ग्राम- केनारकला, थाना- चेनारी, जिला- रोहतास, बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सासाराम भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस में पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक मृतका के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी रखी गई है।



