करगहर रोहतास/ Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
सोनवर्षा-शिवसागर पथ में बिना मरम्मत कराए राशि निकालने से आक्रोशित हरि नारायणपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया ।ग्रामीण जनार्दन तिवारी ,धर्मपाल सिंह , हरिओम पासवान,राजा पति पासवान ,धनजी पासवान ,दशरथ पासवान,अजय राम आदि ने बताया कि हिंदुस्तान में प्रकाशित समाचार के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली की पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित उक्त पथ में बिना मरम्मती कराए एक करोड़ 50 लाख रुपए की निकासी की गई है । जिसे देखकर ग्रामीण चौंक गए । उन्होंने बताया कि सोनवर्षा शिवसागर पथ दर्जनों गांवों का लाइफ लाइन है । जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों को रेलवे और राष्ट्रीय उच्च पथ से जोड़ती है । सड़क निर्माण के 4 वर्षों के दौरान रखरखाव का कार्य नहीं किया गया । जिससे 13 किलोमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है । जब सड़क की मरम्मती नहीं की गई तब हम सभी ग्रामीणों ने हंगामा किया है । उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि सड़क में उभरे गढ्ढों और पुल पुलिया की मरम्मती किया जाय।




