कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
जिला प्रशासन एक तरफ जहां संवेदकों को प्राक्कलन और मानक के अनुरूप पारदर्शिता पूर्वक निर्माण कार्य कराने का निर्देश भले ही देती है।लेकिन,स्थानीय अधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण करगहर प्रखंड के खैरा शाहमल पंचायत के देव खैरा गांव में करीब आठ लाख रुपये की लागत से बन रहे छठ घाट निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है।ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी नियमों और मानकों को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा 7.99 लाख रुपये की लागत से छठ घाट के निर्माण कार्य के दौरान मनमाने ढंग से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।नाम नहीं छापने के शर्त पर दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि प्राक्कलन के अनुसार मैटेरियल का उपयोग नहीं किया जा रहा है।निर्माण कार्य में घटिया किस्म का ईंट,सरिया और सीमेंट का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।जिससे इसकी मजबूती पर प्रश्नचिह्न लग गया है।लोगों ने बताया कि विभागीय मिलीभगत से छठ घाट निर्माण कार्य में व्यापक पैमाने पर अनियमितता किया जा रहा है।अधिक बालू और सीमेंट की काफी कम मात्रा मिलाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।संवेदक से पूछताछ करने पर बताया कि प्राक्कलन के अनुसार छठ घाट का निर्माण कार्य किया जा रहा है।



