प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
वैदेही नगर डरौरी में 89 राम जानकी विवाह महोत्सव में नवनिर्वाचित विधायक मैथिली ठाकुर व विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने विधिवत दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। काफी संख्या में कार्यक्रम में कई गांव के लोग राम विवाह का लुप्त लेने के लिए पहुंचे हुए थे। राजकीय बुनियादी विद्यालय प्रांगण स्थित मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि सच में यह वैदेही नगर है मेरे पांव परते ही मेरा मन राम जानकी के प्रति विभोर हो गया। विधान परिषद प्रतिनिधि सह लोक कला संस्कृति मंच के अध्यक्ष सुशील मालाकार ने आगंतु का अतिथियों का स्वागत करते हुए लोगों की तरफ से मांग जताई कि राजकीय सम्मान का दर्जा मिले साथ ही स्वर्गीय कपिल देव ठाकुर जी की एक भव्य स्टैचू बने जिससे लोगों को उनकी याद हमेशा बनी रहे।

मौके पर नगर निगम के उप महापौर रामबालक पासवान गायक कन्हैया जी रामभरोस ठाकुर बीणा मिश्रा मिश्रा आदि ने राम विवाह महोत्सव के अवसर पर के गीत गाकर लोगों का मन मुग्ध कर दिया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनरेश ठाकुर संगम कुमार ने बताया कि बुधवार को राम कलेवा का आयोजन बृहद पैमाने पर किया गया है। आगंतुक लोगों के जर से बचने को लेकर अलाव की व्यवस्था की गई है। अन्य विशेष लोगों में भाजपा नेता देव शंकर ठाकुर ग्रामीण गौतम कुमार पूर्व पंचायत समिति सदस्य राम विनोद ठाकुर बैद्यनाथ ठाकुर अरुण ठाकुर विनीत कुमार शर्मा सुधीर कुमार शर्मा कविता कुमारी सहित दर्जनों लोग सक्रिय सहयोग में थे। विधि संधारण व्यवस्था में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ मौजूद थे।



