डेहरी/रोहतास/Etv News 24
सामाजिक संस्था योग भगाए रोग ग्रुप के सदस्यों ने शनिदेव मंदिर रतूबिगहा, डेहरी स्टेशन परिसर और नगरपालिका बस स्टैंड परिसर में घूम घूम कर जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया। योग भगाए रोग ग्रुप के अध्यक्ष श्री बबलू मधेशिया ने बताया कि ग्रुप के सदस्य शहर के गली मोहल्लों में भी गरीब और जरूरतमंदों को चिन्हित कर भोजन, कम्बल और वस्त्र का वितरण कर रहे है। मौके पर विकास कुमार, पिंटू कुमार, प्रिंस गुप्ता ,आर के सिंह, दिलीप तिवारी, इंद्र मोहन जायसवाल, अजय कुमार, चिंटू कुमार और पंकज रंजन उपस्थित रहे।



