नालंदा/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहां बर्थडे पार्टी में जमकर जाम छलकाने का इंतजाम कर दिया गया था। इतना ही नहीं पार्टी में नर्तकियों के ठुमके के साथ रात रंगीन करने का भी प्लान था। लेकिन इस पुरे प्लान पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है। जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस ने पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप बर्थ डे पार्टी में डीजे के धुन पर शराब छलकाते 41 नशेड़ियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। चर्चा है कि यह बर्थ डे पार्टी शहर के एक वार्ड पार्षद के रिश्तेदार का था। जहां पार्टी में रात रंगीन करने के लिए सुरा और शबाब दोनों की व्यवस्था की गई थी।
पुलिस ने जब आसपास तलाशी ली तो छह बोतलों में बची हुई आधी अधूरी शराब बरामद हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 41 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया। ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांच के बाद सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई।



