जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान पर अभद्र व्यवहार का आरोप
शिकायत दर्ज कराने संसद मार्ग थाने पहुंचे पत्रकार, कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली/Etv News 24/संवाददाता वागीश
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज कर रही एक महिला पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान ने महिला पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया और जानबूझकर उनके सीने पर हाथ मारा। घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी फैल गई।
घटना के विरोध में पत्रकार शिकायत दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे। पत्रकारों का आरोप है कि महिला पत्रकार के साथ पुलिसकर्मी का व्यवहार आपत्तिजनक था और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। शिकायत दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रकार थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।
पत्रकारों ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से तत्काल विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।




