करगहर रोहतास/Etv News 24
करगहर विधानसभा क्षेत्र के रुपैठा ग्राम पंचायत अंतर्गत मोचनडीह प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण 2 घंटे तक मतदान बाधित रहा । स्थानीय पदाधिकारी को सूचना देने के बावजूद भी तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित मतदाताओं ने जमकर विरोध किया ।मतदाताओं ने बताया कि ईवीएम खराब होने के बाद जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि उसमें 10 नवंबर की तिथि अंकित की गई है । इस बीच 220 मतदाता वोट डाल चुके थे । जिसे लेकर आक्रोशित मतदाता उग्र हो गए कि जानबूझकर या लापरवाही की गई है । जिसकी वजह से उनका वोट खराब हुआ । ईवीएम मशीन के साथ जब स्थानीय पदाधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदाताओं को समझाया कि मैन्युअल गड़बड़ी की वजह से तिथि चेंज नहीं की गई थी । मतदाताओं का वोट ईवीएम मशीन में सुरक्षित है । जिससे कोई परेशानी नहीं है और मतदान में कोई रुकावट नहीं होगी । अधिकारियों के आश्वासन पर मतदान शुरू किया गया ।



