करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत अमवलिया गांव में स्थित मध्य विद्यालय मतदान केंद्र से लौट रहे किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई । काफी देर के बाद ग्रामीणों ने शव को पानी में देखा । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई ।थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि घटना मंगलवार को उसे समय हुई जब अमवलिया निवासी 50 वर्षीय किसान वीरेंद्र सिंह यादव मध्य विद्यालय में स्थित बूथ संख्या 313 में मतदान कर अपने खेतों की ओर चला गया । जहां करगहर राजवाहा के नहर चाट में किसान का शव पानी से बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया हो और तैरना नहीं आने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई । जो जांच का विषय है । शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा



