प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र मूसेपुर वार्ड 8 निवासी महेश पासवान का 16 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार को मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर का चक्का पैर पर चढ़ गया, जिसके कारण वह गंभीर जख्मी हो गया है, समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज जारी है, लोगों का बताना है कि मूसेपुर बजरंग चौक पर यह युवक ट्रैक्टर से उतर रहा था इसी क्रम में ट्रैक्टर का चक्का पैर पर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया।



