सिराज बाली और तेजिंदर बग्गा के नेतृत्व में उमड़े सैकड़ों कार्यकर्ता, फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दिया संदेश
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का काफिला सुलतानपुर के तुराबखानी गेट पर रुका। यहां जिला सचिव सिराज बाली और प्रदेश सचिव तेजिंदर बग्गा के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर शिवपाल यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे इलाके में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिवपाल यादव के पहुंचते ही समर्थकों ने नारे लगाकर उनका अभिवादन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर अपनी एकजुटता और समर्थन का संदेश दिया।
इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने स्वागत के लिए जुटे सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटें। उन्होंने आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए आपसी समन्वय, सक्रियता और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।
शिवपाल यादव के स्वागत के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और नेताओं के प्रति समर्थन चर्चा का विषय बना रहा।




