उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को मिला नया नेतृत्व, आयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
प्रशासनिक हलकों में नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज, प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था पर रहेंगी निगाहें
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
राजधानी लखनऊ मे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में लोक सेवा आयोग के नेतृत्व में बदलाव हुआ है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके आलोक सिंह को अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग प्रदेश में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करता है। ऐसे में अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
यूपीपीएससी प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ी संस्था है। ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने परीक्षाओं का सुचारु संचालन, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और लंबित चयन प्रक्रियाओं को गति देने जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियां रहेंगी। आलोक सिंह की नियुक्ति को प्रदेश के प्रशासनिक और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े हलकों में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।




