प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रखंड के ई किसान भवन मे प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी की अध्यक्षता एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार के संचालन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई।जिसमें पूर्व बैठक की कार्यवाही को पढकर सुनाया गया ।तदोपरांत सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा खाद के उपलब्धता पर बताया कि अभी विभिन्न विक्रेताओं के यहाँ वर्तमान भंडार इस प्रकार है-यूरिया-758.292 एमटी, डीएपी-126.6 एमटी, एमओपी-260.75 एमटी एवं एनपीके-215.55 एमटी।
रवि फसल में कुल लक्ष्य का 82 प्रतिशत डीएपी एवं 68 प्रतिशत यूरिया प्राप्त हो चुका है।
भाकपा माले प्रखंड सचिव ने कहा कि ईफको काउंटर कल्याणपुर सहित कई खुदरा विक्रेताओं द्वारा यूरिया के साथ किसानों को जबरन नैनों यूरिया या अन्य अनचाहे उत्पाद थोप देते हैं तब हीं यूरिया देते हैं जिसपर रोक लगाया जाय एवं काउंटर पर मौजूद स्टाफ के व्यवहार में सुधार लाने का प्रस्ताव दिया।सीपीएम नेता उमेश शर्मा ने गैर लाईसेंसी दूकानदारों पर कारवाई का प्रस्ताव दिया।कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि ईफको काउंटर संचालक द्वारा फर्जी तरिके से किसानों के नाम पर बिक्री दर्शाकर दूकानदारों के हाथों कलाबाजारी करते हैं। स्टॉक समाप्त बताते हैं और यही यूरिया किसानों को उंचे दाम पर बेचा जाता है।पूर्व किसान
सीताराम शर्मा ने किसानों को जबरन नैनो यूरिया नहीं देने संबंधी पत्र जारी करने एवं खाद का स्टॉक प्रखंड कृषि कार्यालय के नोटिस बोर्ड फर प्रतिदिन अपडेट करने का प्रस्ताव दिया।उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी प्रस्ताव पर आवश्यक कारवाई करने का भरोसा दिया। बैठक में कोऑर्डिनेटर राजीव रंजन अर्जुन कुमार मनीष कुमार सिंह घीरेंद्र कुमार धीरज सभी कृषि समन्वयक उपस्थित थे।



