प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने सहुरी गांव के चतरा चौड़ 606 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद एक ट्रक जप्त कारोबारी चालक फरार होने में सफल रहे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मध्य निषेध पटना के सूचना पर थाना क्षेत्र के सहूरी गांव के चतरा चौड़ मैं लकड़ी से लदी एक ट्रक पर नीचे कार्टूनों में बंद अंग्रेजी शराब को छापेमारी कर बरामद किया। पुलिस की गाड़ी देखते हैं ट्रक का चालक कारोबारी फरार बताया गया। जप्त तक ट्रक को थाना लाई गई। कार्टूनों में बंद शराब की लीटर में 606 लीटर बताई गई है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 14 जीजी 7658 बताई गई है। छापेमारी कार्य में सक्रिय सहयोग करने वालों में अपर थानाध्यक्ष मोहम्मद शब्बीर खान सहित थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल मौजूद थे। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि जल्द ही चालक कारोबारी को चिन्हित कर लिया जाएगा।



