सहरसा/बिहार
सहरसा जिले के सोनवर्सा कचहरी ओपी पुलिस को भारी सफलता हांसिल हुई है।बीते शाम दो हथियार के साथ कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराध कर्मी के पास से पुलिस ने देशी कट्टा 1,देशी पिस्टल 1, हरियाणा नंबर स्कार्पियो 1 बरामद किया है। सदर थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार एवं सोनबरसा कचहरी थाना अध्यक्ष अंजली भारती ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।



