प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार
कल्याणपुर प्रधानमंत्री आवास योजना व मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर कर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकोष्ठ में शनिवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने करते हुए उपस्थित आवास सहायकों, पंचायत रोजगार सेवकों को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार भगत व कार्यपालक सहायक की उपस्थिति में निर्देश दिया कि सभी आवास योजना के लाभार्थियों का मजदूरी भुगतान स समन्वय के साथ होनी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बढ़ती जाए। बैठक में काफी संख्या में कर्मी मौजूद थे।



