करगहर रोहतास/Etv News 24
शुक्रवार को सिविल सर्जन ने सीएचसीऔचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और सफाई
का जायजा लिया । निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी और बीएचएम को अनुपस्थित पाया।
सिविल सर्जन मणिराज रंजन ने बताया कि सीएचसी करगहर और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर देव खैरा का निरीक्षण किया गया । देव खैरा में साफ सफाई और भंडारण की अव्यवस्था को देख उन्होंने एएनएम को फटकार लगाई । उन्होंने बताया कि सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता का जायजा लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया । जिसमें विलंब से पहुंचे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंदन कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक रितेश कुमार स्वरूप के वेतन पर रोक लगा दी ।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार ने बताया कि देर रात में हुई दुर्घटना में घायलों का इलाज करने को लेकर विलंब हुआ।



