कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
सरेयां प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स)चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन शनिवार को कुल 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गयी।निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि सरेयां पैक्स के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन के पहले दिन एक प्रत्याशियों ने अध्यक्ष व 12 अभ्यर्थियों ने प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन पर्चा भरा था।इस तरह दो दिनों के दौरान कुल 31 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इसमें पांच अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष पद के लिए तो 26 अभ्यर्थियों ने प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।अध्यक्ष पदों के लिए नामांकित अभ्यर्थियों में अजीत कुमार तिवारी,मिथलेश कुमार तिवारी, प्रकाश कुमार तिवारी,श्याम सुंदर सिंह व रितेश तिवारी शामिल हैं।बीडीओ ने बताया कि नामांकन समाप्ति के बाद दो से तीन जून को नामांकन पत्रों की जांच और पांच जून तीन बजे दिन तक नाम वापसी व प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का वितरण किया जायेगा।इसके बाद 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा।इधर,सरेयां पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश कुमार तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन पत्र दाखिल कर प्रखंड कार्यालय परिसर से बाहर निकलते ही सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।



