कोचस/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
सहायक जिला अग्निशामक पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने शनिवार की देर शाम नगर पंचायत स्थित कई रेस्टोरेंट व मैरिज हॉल का औचक निरीक्षण किया।इससे संचालकों में हड़कंप मच गया।उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर के दर्जनों रेस्टोरेंट व मैरिज हॉल का निरीक्षण किया गया.इसमें से अधिकतर संचालकों के पास फायर सेफ्टी कीट और एनओसी उपलब्ध नहीं था।ऐसे संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए शीघ्र ही विभाग से एनओसी जारी कराने को कहा गया।उन्होंने कहा कि अगर चेतावनी के बाद भी अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं लिया जाता है तो एक अभियान चलाकर ऐसे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।सहायक अग्निशामक पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान पिछले दिनों शहर के डाक बंगला मार्केट के समीप एक कपड़े की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से हुई क्षति का भी जायजा लिया गया।



