घटनास्थल से पुलिस ने किया तीन खोखा बरामद,जांच में जुटी
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में एक बार फिर अपराधी बेखौफ हो गए । जहां बाइक सवार अपराधियों ने घर चढ़कर तोड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग किया । वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया । पूरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता पंचायत के कड़गामा वार्ड एक की है ।जहां रविवार की देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कड़गामा निवासी सिंधु कुमार के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की ।फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है । पीड़ित युवक कबरगामा निवासी जनार्दन राय के 28 वर्षीय पुत्र कोलकाता में रहकर ड्राइविंग करता है । जो होली में अपने घर आया हुआ था कल यानी रविवार की देर रात एक स्प्लेंडर बाइक से तीन अज्ञात अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे और फायरिंग करते हुए वह फरार हो गए ।फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग घटनास्थल में पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद कर ले गई है वही प्रत्यक्ष दर्शी का बताना है कि तीनों अपराधी घर के दरवाजे पर पहुंचे थे और हम अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे तीनों ने पिस्तौल निकाल और फायरिंग करना शुरू कर दिया ,फायरिंग खिड़की पर की गई थी । इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि 11 बजे रात में पुलिस को सूचना मिली थी अपराधियों के द्वारा फायरिंग करने की घटना स्तर पर पुलिस गई थी जहां से तीन खोखा बरामद की गई है। प्रीत आरोपी के द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। फायरिंग की घटना है खोखा बरामद की है पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।



