प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/ Etv News 24
कल्याणपुर कुष्ठ दिवस के अवसर पर कल्याणपुर पीएचसी में प्रभारी डॉक्टर हैदर के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।मौके पर फैसीलेटर व आशा कर्मियों को शपथ दिलाई गई।जिसमें कहा गया, कि कुष्ठ रोगी से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा, संदिग्ध मरीज होने पर उसकी जांच के लिए संकेत जगह पहुंचाऊंगा, सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए अभियान चलाऊंगा। मौके पर प्रभारी ने बताया ,कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कुष्ठ मुक्त भारत अभियान
की शुरुआत की थी।जिसमें भारत ने बहुत हद तक सफलता पाई है. इसे उन्मूलन होने तक जारी रखने की बात कही। मौके पर डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर निरंजन कुमार झा ,यूनिसेफ शेखर सुमन ,स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार राय सहित सभी कर्मी उपस्थित रहे।



