प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस के सअनि राजेंद्र प्रसाद यादव के आवेदन पर पुलिस ने मटियार चौक के पास से एक बाइक पर सवार दो युवक विद्युत का तार ले जा रहे थे। पुलिस ने जब रॉक तो दोनों भागने लगे । पुलिस ने विद्युत तार चोरी की शंका पर दोनों को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान डरौरी गांव के रामेश्वर दास के पुत्र खुशी दास, दूसरे उसी गांव के सुखदेव दास के पुत्र लक्ष्मण दास के रूप में हुई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार दोनों आरोपी को जेल भेजा गया।



