प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयला कुंड गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला 28 जुलाई का बताया गया है। पीड़िता गांव की मुस्कान कुमारी ने थाने में एक आवेदन देख थानाअध्यक्ष से न्याय की गुहार 5 अगस्त को लगाई थी। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी कोयला कुंड गांव के सूरज कुमार की तलाश करने लगी ।गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने 6 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर थाना लाई। गुरुवार को गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया। जानकारी अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने दी।



