प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया चिकित्सक ने जख्मी की पहचान मनियारपुर गांव के अवधेश चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने दी।



