प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के 14 पंचायत में जगह-जगह पर अनुसूचित जाति जनजाति विशेष शिविर का आयोजन किया गया।कई जगहों पर शिविर में ,सदर एसडीओ दिलीप कुमार व बीडीओ देवेंद्र कुमार ने विशेष शिविर का जायजा लिया।मौके पर लदौरा ,जितवरिया ,चकमेहसी ध्रुवगामा,सहित विभिन्न जगहों का जायजा लिया।जिसमें अनुसूचित जाति जन जाति के लिए जारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ उसमें आने वाली शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।मौके पर प्रतिनियुक्ति कर्मियों के बारे में जानकारी ली गयी। शिविर में उपस्थित लोगो से पूछ ताछ कर शिकायतें सुनी गयी।. 22 प्रकार की योजनाओं के बारे जानकारी लेते हुए अक्षादित किया गया। लोगो की सूची देखी गयी।मौके पर सभी पंचायत के मुखिया व जगह-जगह कर्मी मौजूद रहे।



