प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत चौक चौराहा कार्यालय में पीएचडी विभाग के द्वारा गाड़े गए आई एम 02 आईएम 03चापाकल वर्षों से खराब। राजद प्रदेश सचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ने विभागीय पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी से शिकायत जताई। बता दें कि प्रखंड क्षेत्र की 29 पंचायतों में पीएचडी विभाग के द्वारा गाड़े गए।आईएम 02, आई एम 03 लगभग 500 छाप कलो में 90% खराब चल रहे हैं। चौक चौराहा से गुजरने वाले लोगों को पीने की पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।इतना ही नहीं प्रखंड मुख्यालय के बाल विकास परियोजना कार्यालय के आगे का भी चापाकल खराब है। जिससे आंगनवाड़ी सेविका सहायिका छोटे-छोटे बच्चों के साथ जो कार्यालय आती जाती हैं।

उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।अजना चौक, प्राथमिक विद्यालय सहित मालीनगर हजपुरवा, बरहेता, सोमनाहा,तीरा, पुरुषोत्तमपुर बुनियादी विद्यालय, सैदपुर आदि पंचायत के चापाकल पाइप व सिलेंडर को लेकर खराब है। बार-बार विभागीय कार्यपालक अभियंता से शिकायत करने के बावजूद भी मरम्मती नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में बिहार प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ राजद के सचिव अजय कुमार सहनी, भाजपा नेता प्रभात कुमार सिंह उर्फ सोनू आदि ने प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार से शिकायत करते हुए अभिलंब उसकी मरम्मती की मांग जताई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तपसी गर्मी बरसात में विद्युत फेल हो जाने पर लोग पानी के लिए गांव घर में काफी भटक रहे हैं। इन चापकालों का लेयर 200 से अधिक है।जनरल गांव घर के दरवाजों का चापाकल बहुत कम है।



