प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
आपदा से होने वाली मौत व क्षति को लेकर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में जाकर उनके परिजनों को चेक प्रदान किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार अंचल पदाधिकारी शशि रंजन कुमार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह पिंटू सिंह सहित गांव के पंचायत राज के प्रतिनिधि के अलावा गणमान्य व्यक्ति जगह-जगह मौजूद देखे गए। चेक मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर हर्ष देखा गया 4 लाख का चेक पाने वालों में लदौरा गांव के मोहम्मद शोएब के परिजन को मिला। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि सोम पूर्व चक्रवर्ती तूफान में कल्याणपुर चौक से आगे मोहम्मद शोएब के शरीर पर बड़ा पेड़ गिर गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। दूसरे तिलबिखनी देवी को भी आपदा में क्षति हुई थी। मंत्री जी प्रखंड क्षेत्र के लदौरा के अलावे भागीरथपुर आदि गांव में चेक वितरण किया।



