ETV News 24
अंतराष्ट्रीयदेश

खो- खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं मुंगेर के अध्यक्ष नीरज कुमार निर्विरोध दूसरी बार केकेएफआई के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए

नई दिल्ली में खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के एनुअल जनरल काउन्सलिंग मीटिंग एवं वर्ष 2021-2025 के कार्यकारिणी कमिटी एवं सदस्य का चुनाव संपन्न हुआ । इस चुनाव में भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल , महासचिव एम. एस. त्यागी एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भुटियानी निर्विरोध चयनित हुए साथ ही इस चुनाव में खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार को दूसरी बार निर्विरोध भारतीय खो- खो महासंघ का कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया । ये बिहार स्टेट के सभी खो – खो खिलाड़ी एवं खो-खो प्रेमी के लिए गर्व की बात है । प्रदेश में खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के कार्य से प्रभावित होकर उनको ये दूसरी बार बनाया गया।_
_खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष विशाल सिंह ने भारतीय खो-खो महासंघ के सभी वरीय पदाधिकारियों को इसके लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए साथ ही उन्होंने बिहार में राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप आयोजित करवाने को लेकर महासंघ से अनुरोध किए , ज्ञात हो कि पूर्व से भी बिहार में फेडरेशन खो-खो कप होना तय हुआ है । नीरज कुमार ने भी महासंघ के सभी नव निर्वाचित वरीय पदाधिकारीगन का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए एवं कहा बिहार में खो-खो खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देने के लिए में हमेशा तत्पर हूं और आगे भी हर संभव प्रयास करता रहूंगा साथ ही उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं भी दी_
_साथ ही भारतीय खो-खो महासंघ के एनुअल जनरल काउन्सलिंग मीटिंग एवं 2021-2025 चुनाव में वॉइस प्रेसिडेंट भानवर सिंह पलादा (राजस्थान) , कमलजीत अरोड़ा (छत्तीसगढ़) , लोकेशवारा (कर्नाटक), एम. सीदारामी रेड्डी (आंध्रप्रदेश) , मधुसूदन सिंह ( मणिपुर) रानी तिवारी ( हरियाणा) , ज्वाइंट सेक्रेटरी ए. नेल्सन सामुउल (तमिलनाडु) , चंद्रजीत जाधव (महाराष्ट्र ) , संजय यादव (मध्यप्रदेश) , उपकार सिंह (पंजाब) , कार्यकारणी सदस्य में मो 0 अफताब हुसैन (असम) , बृषमान (हरियाणा ) , देवी दत्त तनवर ( हिमाचल प्रदेश) , गोविंद सत्यनारायण शर्मा ( महाराष्ट्र) , जी. राधाकृष्णन नैर (केरल) , हर भूषण गुलैटी ( चंडीगढ़) , एल. आर. वर्मा ( हिमाचल प्रदेश) , एम. वी. वी. एस. प्रसाद (आंध्र प्रदेश) , प्रदुमन मिश्रा ( उड़ीसा) , रविन्द्रनाथ वारिक ( बंगाल) चयनित हुए_
खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार को भारतीय खो-खो महासंघ के दूसरी बार निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चयनित होने पर राज्य संघ के वरीय पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह , राम प्रसाद चौधरी , हरिमोहन सिंह , कुमार आदित्य ,अरविंद सिंह , पुनीत सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सीतापुर ने सेवा पुस्तिका की मूल प्रति उपलब्ध कराने व मानव संम्पदा पोर्टल पर सेवा विवरण सत्यापन के संम्बंध में बीएसए सीतापुर को सौंपा ज्ञापन

ETV News 24

कटिहार के मनिया में चली गोली ,एक युवक जख्मी

ETV News 24

राजद के बागी विधायक उम्मीदवार संजीव मिश्रा,जाप में शामिल

ETV News 24

Leave a Comment