प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर भारत की जनवादी नौजवान सभा कल्याणपुर के बैनर तले शहिद कामरेड उमेश महतो के 27 वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या 09 के चंद्रपुर गांव में राघवेंद्र यादव के अध्यक्षता में किया गया।मौके पर डी0वाई0एफ0आई के जिला अध्यक्ष महेश कुमार द्वारा झंडा तोलन किया गया। वक्ताओं ने एक साथ राज्य और केंद्र के डपोरशंखी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, वर्तमान सरकार नौजवान विरोधी है।रोजगार विरोधी है ,सरकार के पास नौजवान के रोजगार के लिए कोई नीति नहीं है। राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार ,अपराध हत्या एवं बलात्कार की घटनाएं लगातार घट रही है। लेकिन सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है ।इसके लिए नौजवानों को एकजुट होकर सरकार के नीति के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है।सभा को राघवेंद्र यादव ,भोला राय , महेश कुमार ,उमेश शर्मा, सत्यनारायण सिंह, शिवनाथ महतो, महेश कुमार ,पुष्पम जी ,रामाश्रय महतो, संजय कुमार, विष्णु देव शर्मा, रंजन पासवान ,प्रदीप झा ,सुरेंद्र पासवान, रंजीत राय ,हरिवंश राय, सतीश प्रसाद सिंह ,शिव कुमार गुप्ता ,जहांगीर मुन्ना, आदि लोगों ने संबोधित किया।



