प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव में रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान पटना में युवक का मौत हो गया।जहां से परिजनों ने रविवार की सुबह शव एम्बुलेंस से गांव लेकर पहुंचे की गांव में शव देखते ही गांव चारों ओर कोहराम मच गया बताया गया है कि विते 24, दिसंबर की रात कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टारा सेंट्रल बैंक के समीप साइकिल सवार युवक मजदूरी कर के घर लोटने के क्रम में अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जहां इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। मृतक युवक का पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव के देवनारायण महतो का पुत्र संतोष कुमार 42 वर्ष के रूप में हुई । इस संबंध में परिजनों ने बताया की पटना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पीएम सीच में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया । ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने गांव के ही नदी के किनारे बुढ़ी गंडक में शब का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया।



