प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर नव चयनित 06 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी व18 प्रखंड कृषि पदाधिकारी को कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत जीविका कार्यालय के द्वारा जीविका अंतर्गत सभी कृषि संबंधित गतिविधियों व जीविका समूह की ओर से राम जीविका महिला ग्राम संगठन ध्रुवग़मा के अंतर्गत बैठक में उपस्थित हुए । बैठक में राम जीविका महिला ग्राम संगठन के संबंध में उपस्थित सभी प्रशिक्षक आर्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात घनश्याम कृषि उद्यमी सेवा केंद्र मालीनगर का भ्रमण कराया गया। जहां कृषि उद्यमी के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित सभी जीविका दीदी के साथ बातचीत किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक के रूप में बिपिन कुमार जीविकोपार्जन विशेषज्ञ व क्षेत्रीय समन्वयक शन्नो कुमारी सामुदायिक समन्वयक अभिषेक कुमार मौजूद थे। प्रशिक्षण पाने वाले में मुख्य रूप से सुरभि कुमारी विकास कुमार प्रियंका कुमारी दिव्या कुमारी केशव राज रुचि ,विकास कुमार आदि को प्रशिक्षण दिया गया।



