प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर दरभंगा समस्तीपुर मुख्य सड़क के बरहेता गांव के बघमारा समीप शुक्रवार की देर शाम हथियार से लैस तीन की संख्या में बाइक सवार से तीन बदमाशों ने दरभंगा की ओर से आ रहे मुजफ्फरपुर 52 बीघा के राम याद त्रिवेदी के पुत्र सोमेश्वर की बाइक पर हमला किया। हेलमेट पर बाइक सटाकर पिस्टल की बट से सर पर मारा कर बाइक को अनियंत्रित कर रोका हथियार दिखाकर सोमेश्वर से बाइक छीनकर बदमाश कल्याणपुर की ओर फरार हो गये। पीड़ित दरभंगा के वास्तु सेवा कार के पदाधिकारी थे उन्होंने बताया कि मैं दरभंगा से केंद्रीय डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय जा रहा था वहां मेरी पत्नी कार्यरत है।सूचना पाते ही पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक अज्ञात प्राथमिकी दर्ज कर ली गईं। शनिवार की अपराह्न तक पुलिस को छीनी गई बाइक, तीन की संख्या में बदमाश नहीं पकड़े गए हैं। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों का कहना है कि पुनः बदमाशों का बोलबाला हो गया है। वैसे पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर छीनी गई बाइक को बरामद किया जाएगा साथ ही इस केस का उद्वेदन जल्द होगा। अग्रतर कार्रवाई जारी।



