चेनारी/रोहतास/Etv News 24
चेनारी थाना क्षेत्र के नरैना ग्राम निवासी प्रखर पत्रकार व बहुमुखी प्रतिभा के धनी पत्रकार साबिर अंसारी के आकस्मिक निधन पर स्थानीय बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों व राजनीति कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है उनकी आकस्मिक मृत्यु से चेनारी प्रखंड में शोक व्याप्त है शालीन व समोहक व्यवहार की बदौलत उन्होंने बौद्धिक वर्ग में विशिष्ट पहचान बनाई थी। दिवंगत पत्रकार के आकस्मिक निधन पर राष्ट्रीय सागर के ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी, दैनिक भास्कर के पत्रकार पीयूष शुक्ला, नव बिहार टाईम्स के पत्रकार विकास शुक्ला, मीडिया दर्पण के पत्रकार रामाकांत मिश्रा, मीडिया दर्शन के पत्रकार रिया, पब्लिक ऐप पत्रकार धर्मराज सूर्या, पत्रकार प्रिंस सिंह राजपूत, सहित अन्य पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



