प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस के साथ वाहन चेकिंग के दौरान सैदपुर चौक पर थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव के राममिलन महतो के एक पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर की शाम में थाना क्षेत्र के सैदपुर चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी!इसी क्रम में गिरफ्तार किए गए आरोपी की गाड़ी की कागजात मांगी गई!कागजात नहीं देकर पुलिस गाड़ी में आग लगा देने गाली गलौज करने पदाधिकारी के साथ बदसलूकी करने लगे।काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। इसी को लेकर पुलिस ने बाइक बी 33 ए एल 0982 को जप्त कर थाना लाया गया।आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार पर पूर्व में 143 /22 कांड भी दर्ज है!जिसमें वह जेल जा चुके हैं।गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। दूसरे आरोपी राकेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी चल रही है।



