प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत के बलभद्रपुर वार्ड 2 निवासी गणेश ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर के छोटे पुत्र विद्युत मानव को बल 26 वर्षीय राजन कुमार का शब पुलिस ने महबलीपुर खजूरी वार्ड 11 गांव के सड़क के किनारे बने सीमेंटेड नाले से निकला। मृतक का एक जूता पैर में था दूसरा जूता घटनास्थल पर देखा गया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से सोमवार की रात्रि उसकी मौत हो गई। सर पर कटे फटे निशान थे। नाले में खून था। मां मीना देवी का रोते-रोते बुरा हाल। तीन भाई था बड़ा भाई विमलेश ठाकुर उसके बाद अखिलेश ठाकुर तीसरा मृतक। तीन बहने शादीशुदा। परिजनों ने बताया कि रात्रि के 11:00 बजे फोन से मां से बात कर कहा था कि मेरे रूम में गर्म पानी रख दो। उसके बाद उसका फोन नहीं लग रहा था। अहले सवेरे लोगों ने उसे नाले में देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे। उक्त सड़क से रात्रि में भी वाहन, बाइक की आवाजाही होने की बात ग्रामीणों ने बताई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शब को परिजनों को सौपा। भाई अखिलेश ने उसे मुखाग्नि दी। विद्युत विभाग में कार्य को लेकर अक्सर वह रात कर आया करता था। वह समस्तीपुर स्थित मुख विद्युत कार्यालय में इन दोनों काम करता था।अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।



