प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय के बगल के गांव मिर्जापुर में 50अग्नि पीड़ितों के बीच दरभंगा जिला के गोदाई पट्टी के विजय कुमार चौधरी ने राहत सामग्री का वितरण गुरुवार के अपराहन में किया। राहत सामग्री पाने वालों में मिर्जापुर गांव के सहनी टोला के विश्वनाथ सहनी कलिया देवी मीना देवी सुनील सहनी मधु देवी अनीता देवी दोरिक सहनी संजय सहनी, मोचन साह सुनील सहनी,रविना देवी मंनटुन सहनी मूल्लर सहनी जुली कुमारी सहित 49 अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया राहत सामग्री में मग बाल्टीन ट्रिपाल कपड़ा चूड़ा गुड सलाई आदि पर्याप्त मात्रा में एक-एक को वितरण की गई मौके पर समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी के कार्यकर्ता सुशील गुप्ता पीयूष कुमार स्थानीय वार्ड सदस्य ग्राम कचहरी के पंच शहीद कई गण मान्य ग्रामीण मौजूद थे।

इस अवसर पर विजय कुमार ने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है पीड़ितों की सहायता करना। इन लोगों के आशियाना जल जाए जानकारी के अनुसार उनके पास खाने की कोई सामग्री नहीं थी कपड़ा नहीं था बर्तन नहीं थे। इसीलिए राहत सामग्री वितरण किया गया।



