कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
थाना क्षेत्र के अठवलिया गांव रविवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कामेश्वर सिंह उर्फ मुखिया के विरुद्ध सुनिल सिंह ने मारपीट व जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।



