डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
दुसाध जागृति एवं सांस्कृतिक चेतना मंच के अध्यक्ष संजय पासवान के नेतृत्व में एनिकट स्थित बाबा वीर शिरोमणि चौहरमल जी का भव्य मंदिर “चौहरमल धाम” आज क्षेत्र में आस्था और पहचान का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। इस उपलब्धि को लेकर आर एस के पब्लिक स्कूल के निदेशक आनंद सिंह ने संजय पासवान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।चौहरमल धाम में सम्मानित होने के उपरांत निदेशक आनंद सिंह ने कहा कि वे बाबा का आशीर्वाद लेने रांची से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का भव्य धार्मिक स्थल समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करता है और लोगों को अपनी संस्कृति एवं इतिहास से जोड़ता है।इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष संजय पासवान ने निदेशक आनंद सिंह को अंग वस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और चौहरमल धाम के निरंतर विकास की कामना की।निदेशक आनंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “जो इंसान अपना इतिहास नहीं जानता, वह कभी इतिहास नहीं रच सकता।” उन्होंने युवाओं से अपने समाज और महापुरुषों के इतिहास को जानने और उससे प्रेरणा लेने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा गया और चौहरमल धाम को एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल बनाने के संकल्प को दोहराया गया। अध्यक्ष संजय पासवान ने कार्यक्रम को सफल होने पर मंच के सदस्यों सहित आए लोगों का आभार प्रकट किया।मौके पर बिरेंद्र पासवान, अमित पासवान,दिपू कुमार दीप अजय पासवान बिनोद पासवान आदि मौजूद रहे।



