तिलौथू/रोहतास/Etv News 24
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलौथू प्रखंड स्थित सोन नदी में शनिवार को दो व्यक्ति नहाने या नदी किनारे रहने के दौरान अचानक डूब गए। गोताखोरों की मदद से एक शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान तिलौथू के उत्तरपट्टी मोहल्ला निवासी संजय चौधरी और मिठाई चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक व मातम का माहौल बना हुआ है। दूसरे व्यक्ति की तलाश नहीं हो पाई है। गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा शौ को खोजा जा रहा है। तिलौथू प्रशाशन भी सभी के साथ मिल कर अपनी काम कर रहा है।फिलहाल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।



