एसपी विनीत जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया पुलिसकर्मियों का उत्साह, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर प्रबंधन की सराहना
अखण्डनगर पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए दुर्गापूजा और दशहरा मेले के आयोजन
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
दुर्गापूजा, दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अखण्डनगर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित पूरी पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
पुलिस अधीक्षक ने अपने प्रशस्ति पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी और थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अखण्डनगर पुलिस ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ, सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के दम पर इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।
दुर्गापूजा और दशहरा मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। पुलिस टीम ने आपसी समन्वय और मुस्तैदी से सभी व्यवस्थाएं संभालीं। पुलिस अधीक्षक की ओर से मिला सम्मान पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और बेहतर पुलिसिंग का परिणाम माना जा रहा है।




